गजियावाला पहुंचकर बरसात से हुए नुकसान का जायजा लेते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी


देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित गजियावाला क्षेत्र पहुंचकर अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। भारी वर्षा के कारण प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत कर उन्होंने उनकी समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने सम्बन्धित अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों की सुरक्षात्मक कार्यों क्षतिग्रस्त मार्गों के पुनर्निर्माण कार्यों को भी शीघ्र करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर किरन, सपना, शेखर थापा, ग्राम प्रधान सुनील क्षेत्री, समुन्दर, जितेन्द्र राणा, केदार जोशी, माया राणा सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



Source link

By admin

You missed