– राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलो इंडिया एवं राष्ट्रीय खेल नीति पर विस्तृत जानकारी साझा की गई
– प्रतियोगिताओं के विजेताओं को विभाग द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया
– एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया
PIB Dehradun-केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, पिथौरागढ़ ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार विद्यालय, मुवानी, जिला पिथौरागढ़ में हुआ। मुख्य अतिथि श्री जगत सिंह मेहता, ग्राम प्रधान मुवानी तथा विशिष्ट अतिथि श्री पूरन चंद जोशी, विद्यालय समिति के अध्यक्ष एवं श्री राम सिंह राठौड़, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
वक्ताओं और क्षेत्रीय प्रचार सहायक गोपाल सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही खेल नीतियों की जानकारी देते हुए खेलो इंडिया एवं राष्ट्रीय खेल नीति की सराहना की। उपस्थित अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम में कुर्सी दौड़, बैडमिंटन, खो-खो और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विजेताओं को विभाग की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। जनप्रतिनिधियों को विभागीय शॉल एवं प्रतीक चिन्हों से सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों ने पूरे कार्यक्रम व विशेष रूप से प्रतिभागियों की उत्साहपूर्वक प्रशंसा की।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलो इंडिया एवं राष्ट्रीय खेल नीति पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, पिथौरागढ़ ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, पिथौरागढ़ ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए #एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार विद्यालय, मुवानी, जिला पिथौरागढ़ में हुआ। मुख्य अतिथि जगत सिंह मेहता, ग्राम प्रधान मुवानी तथा विशिष्ट अतिथि पूरन चंद जोशी, विद्यालय समिति के अध्यक्ष एवं राम सिंह राठौड़, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता ने कार्यक्रम को संबोधित किया।