मदननेगी में होगी केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना, इसी सत्र से शुरू होगा स्कूल, CM धामी ने केंद्र सरकार का जताया आभार….


उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के मदननेगी में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान किए जाने पर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है. केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा मदननेगी में नए केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गई है. यह विद्यालय सिविल सेक्टर के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ही प्रारंभ किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय खुलने से मदननेगी और आसपास के क्षेत्र में नौनिहालों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी. साथ ही स्थानीय स्तर पर शैक्षणिक ढांचे को भी मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने और उनके भविष्य को संवारने के लिए संकल्पित है.

नए केन्द्रीय विद्यालय का संचालन प्रारंभिक चरण में कक्षा 1 से 5 तक (प्रत्येक कक्षा में एक सेक्शन) किया जाएगा, जिसे आवश्यकता और स्वीकृति के अनुसार आगामी वर्षों में क्रमिक रूप से विस्तारित किया जाएगा. साथ ही प्रवेश प्रक्रिया सभी आवश्यक औपचारिकताओं के पूर्ण होने के 30 दिनों के भीतर प्रारंभ कर दी जाएगी. गौरतलब है कि यह निर्णय भारत सरकार की पूर्व स्वीकृति के क्रम में लिया गया है, जिसके तहत देश भर में 85 नए केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने हैं. मदननेगी, टिहरी गढ़वाल का यह विद्यालय उन्हीं स्वीकृत विद्यालयों में शामिल है.

Source link






Source link

By admin

You missed