अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, चयनित 221 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री धामी ने दिए नियुक्ति पत्र


उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को सीएम धामी ने नियुक्ति पत्र सौंपे। शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, पशुपालन विभाग में इन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्य सेवक सदन मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन और पशुपालन विभाग के अंतर्गत आज नवचयनित 221 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। राज्य में बीते साढ़े चार वर्षों में सरकार ने 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा यह पल युवाओं की वर्षों के परिश्रम और संघर्ष की सफलता का स्वर्णिम क्षण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के चेहरों पर मुस्कान बताती है कि राज्य सरकार, सही दिशा में आगे बढ़ रही है। राज्य के युवा वर्तमान के साथ भविष्य की भी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

नई स्टार्टअप नीति, राज्य में नया स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और युवा प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आर्थिक और तकनीकी रूप मजबूत किया जा रहा है। सरकार के प्रयासों से युवा आज अपने सपनों को लेकर पहले से कई अधिक आश्वस्त है।

Source link






Source link

By admin