भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में वंदे मातरम समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि क्रांतिकारियों के बलिदान और देश की स्वतंत्रता की भावना का प्रतीक है। कांग्रेस ने 1937 के प्रस्ताव के जरिए इसे बांटने की कोशिश की थी।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि महात्मा गांधी ने वंदे मातरम को धर्म से ऊपर बताया था। कांग्रेस ने वोट गांधी जी के नाम पर लिए, लेकिन उनकी सोच को आगे नहीं बढ़ाया। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी 1950 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को बराबर दर्जा दिया था, लेकिन पूर्व की कांग्रेस सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस काम नहीं किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ऐतिहासिक गलतियों की पुनरावृत्ति कर रही है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना ने जिस तरह बहिष्कार किया था, कांग्रेस उसी राह पर आगे बढ़ रही है। संविधान की कॉपी लेकर घूमने वाली कांग्रेस वर्ग विशेष के तुष्टीकरण के लिए काम कर रही है।

जन-जन तक वंदे मातरम पहुंचाने का अभियान
महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा वंदे मातरम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जन जागरण अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को पहली बार लाल किले से राष्ट्रगीत को खोया हुआ सम्मान मिला। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रगीत के सम्मान को लेकर प्रस्ताव भी लाया गया है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रगीत के सम्मान को लेकर किसी भी दबाव में समझौता नहीं किया जाएगा। कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी का पारित प्रस्ताव देश की संसद से ऊपर नहीं हो सकता।
कांग्रेस कार्यसमिति के प्रस्ताव की आलोचना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यसमिति के प्रस्ताव की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जनता को बताया जाएगा कि जिस राष्ट्रगीत से देश के स्वतंत्रता आंदोलन को बल मिला, कांग्रेस उसका सम्मान नहीं कर रही है।
उन्होंने कहा कि अच्छा होता यदि हरीश रावत अपनी पार्टी में आजादी के इस गीत को गाने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि जन जागरण अभियान शुरू हो गया है। राष्ट्रगीत का अपमान देश का अपमान है। आने वाले समय में राष्ट्रगीत देश को एक सूत्र में बांधने वाला बड़ा कारक बनेगा।

Source link






Source link

By admin

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।